वृद्ध आश्रम में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

लखीमपुर खीरी , 214

 गोला गोकर्णनाथ खीरी। ममरी में संचालित आसरा वृद्धा आश्रम में डॉक्टर श्राफ चैरिटी आई हॉस्पिटल मोहम्मदी की शाखा बांकेगंज के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच का शिविर लगाया गया। जिसमें वृद्ध आश्रम के अलावा आसपास गांवों के जरूरतमंद 40 से अधिक मरीजों ने प्रतिभाग किया है। इसमें डॉक्टर सीमा पाल व  अजीत कुमार ने आए हुए मरीजों की जांच कर मोतियाबिंद के लिए 21 मरीज चिन्हित किए वहीं 19 मरीजों को दवाई व चश्मा दिया गया। संस्था के प्रबंधक अजय कुमार, प्रधान सचिन वर्मा, आनंद मोहन,सुरेश पटेल, अमित कुमार, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top