नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण प्रारंभ

लखीमपुर खीरी , 75

लखीमपुर-खीरी, 15 दिसम्बर 
जिला ग्राम विकास संस्थान भंसारिया लखीमपुर में नव-नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 15 दिसम्बर 2025 से 08 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कुल 08 सत्रों में प्रस्तावित है, जिसके अंतर्गत 400 नव-नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों (देविका परियोजना) को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक सत्र की अवधि 07 दिवस निर्धारित है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पं0 दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम विकास संस्थान लखनऊ से नामित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को पोषण, स्वच्छता, स्तनपान, बाल विकास एवं अन्य संबंधित विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आज प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उद्घाटन डॉ0 मनीष चन्द्रा जिला प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा किया गया
तत्पश्चात श्याम किशोर वरिष्ठ प्रशिक्षक द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन  प्रमोद रस्तोगी जिला समन्वयक के सहयोग से किया जा रहा है, जनार्दन मिश्रा मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण कार्य में तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की क्षमता वृद्धि कर उन्हें मातृ एवं शिशु पोषण, स्वच्छता तथा बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधिक दक्ष बनाना है।

Related Articles

Comments

Back to Top