किसान पाठशाला का किया गया आयोजन

लखीमपुर खीरी , 134

लखीमपुर-खीरी।मिलियन फार्मर्स ट्रेनिंग के अंतर्गत दिनांक 13 दिसंबर 2025 को जनपद में 76 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाओं का आयोजन किया गया। किसान पाठशाला दो दिवसीय है और 2 से 5 बजे के मध्य आयोजित की जा रही है। आयोजन में कृषकों को कृषि प्रसार में तकनीकी कौशल का महत्व , कृषि उत्पादन में  fpo की भूमिका एवं रणनीति, महत्वपूर्ण विभागीय योजनाएं एवं पीएम प्रणाम के अंतर्गत आई0एन0एम0 का महत्व एवं रणनीति तथा जायद मक्का मूंग उर्द और एवं बाजरा उत्पादन पर, रबी फसलों के बारे में समसामयिक जानकारी दी गयी। तकनीकी बिंदुओं के साथ-साथ कृषि और सहबद्ध विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की भी कृषकों को जानकारी दी गई।  
         विकासखंड-बेहजम की ग्राम पंचायत- पन्यौरा में उप कृषि निदेशक द्वारा प्रतिभाग कर उपस्थित कृषकों को रबी फसलों की तकनीकी शस्य क्रियाओं साथ कृषकों को  सोलर पंप आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। 15 दिसंबर तक इच्छुक कृषक भाई स्वयं या जन सेवा केंद्र के माध्यम से सोलर पंप की बुकिंग कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत कृषकों  को 60 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप देय होगा। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषक के पास अपनी बोरिंग होना आवश्यक है। 2 एचपी के लिए 4 इंच, 3 व 5 एचपी के लिए 6 इंच तथा  7.5 व 10 एचपी के लिए 8 इंच की बोरिंग होनी चाहिए। कंपनी द्वारा कृषकों को सोलर पैनल, स्टार्टर, सबमर्सिबल मोटर  स्थापित कर चालू हालत में दिया जाएगा। सौर ऊर्जा का कृषि कार्यों में प्रयोग करने से डीजल पर निर्भरता घटेगी तथा पर्यावरण शुद्ध रहेगा। अधिक से अधिक कृषक भाई इसका लाभ उठाएं। रबी  फसलों में खरपतवार नियंत्रण, पौध सुरक्षा तथा सिंचाई के प्रभावी बिंदुओं की भी चर्चा की गई। श्री दिलीप कुमार यादव प्रा0सहा0 के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि एवं फार्मर रजिस्ट्री के बारे में विस्तृत चर्चा किसानों के मध्य की गई। कार्यक्रम में श्री कुलदीप सिंह व0प्रा0सहा0 ग्रुप-बी, ए0टी0एम0 श्री गजराम सिंह,  के साथ आयोजन के समय 80 से अधिक  कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि  श्री उमेश वर्मा की उपस्थिति में किया गया। उप कृषि निदेशक के द्वारा कृषक श्री रामसनेहीे के यहाॅ स्थापित 5 भ्च् सोलर पम्प जिसका कृषक द्वारा ट्राली पर एलाइनमेन्ट करा रखा है का भी निरीक्षण किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top