लखीमपुर खीरी आर्यन पब्लिक स्कूल प्रशासन की मनमानी, राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं

लखीमपुर खीरी , 126

देवकली रोड स्थित अंबूपुर गन्ना सेंटर के पास बने आर्यन पब्लिक स्कूल के प्रशासन की लापरवाही से स्थानीय राहगीर भारी परेशानी उठा रहे हैं। सुबह के समय पूरा मार्ग घने कोहरे की चादर में ढका रहता है, इसके बावजूद स्कूल प्रशासन द्वारा दिन में चार बार सड़क पर बैरिकेडिंग लगाई जाती है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है।

राहगीरों ने जब इस अवैध बैरिकेडिंग पर आपत्ति जताते हुए स्कूल प्रशासन से शिकायत की, तो प्रबंधन ने अभद्रता की और साफ कहा कि
“हमारी बैरिकेडिंग ऐसे ही लगी रहेगी, कोई लड़े या मरे, हमें कोई मतलब नहीं।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की इस हठधर्मी से किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
राहगीरों ने संबंधित अधिकारियों से मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है ताकि मार्ग सुचारू रहे और कोई हादसा न हो।

Related Articles

Comments

Back to Top