रजानगर व बिलहरी बीट क्षेत्र के गावों मे बाघ का आतंक। गोला रेज की रजानगर बीट के गांव मे किसान के पशुबाडे से बछडे को उठा ले गया बाघ।

लखीमपुर खीरी , 116

बिलहरी खीरी। गोला रेज के अंतर्गत आने बाली रजानगर के बीट के गांव रामपूर गांव मे किसान काशीराम के पशुबाडे मे बधां दो महीने के बछडे को बाघ शुक्रवार की अल सुवह उठा ले गया। जब जब किसान को बाघ की आहट लगी तो किसान अपने कुछ साथियो के साथ बछडे को तलाशने के लिये बाघ पग चिन्हो पर चलकर सोर मचाते हुये जंगल के समीप पहुचे तो वहां उस बछडे की छोड़कर बाघ जंगल की तरफ भाग गया।
सूचना पर पहुचे वन दरोगा अंकित बाबू ने मौका मुआयना कर क्षेत्र मे बाघ होने की पुस्टि की।और सभी ग्रामीणो को सचेत रहने के लिये कहा है।
वही दूसरी घटना महेशपुर रेज की बिलहरी बीट के गांव कोटखेरबा की है जहां पर ग्राम प्रधान राम सिंह वर्मा के ट्यूबवेल के निकट कुछ मजदूर शाम के बक्त ऐक बोगी मे गन्ना लाद रहे थे तभी रोड को पार करता हुये बाघ उन्हे दिखाई दिया बाघ को देखकर मजदूर हल्ला मचाते हुये ट्यूबवेल की कोठरी मे जा छुपे इसके बाद मजदूर कई घंटो उसमे कैद रहने के बाहर आपने अपने घरो को रवाना हुये।

Related Articles

Comments

Back to Top