श्री हरिद्वारी वैश्य समिति गोला में चुनाव प्रक्रिया पर उठे सवाल। समाज में भारी असंतोष!

लखीमपुर खीरी , 88

गोला गोकर्णनाथ खीरी।लखीमपुर खीरी में श्री हरिद्वारी वैश्य समिति के चुनाव को लेकर समाज में भारी असंतोष फैल गया है। 23 अप्रैल 2024 को हुए होली मिलन समारोह में चुनाव की घोषणा की गई थी, लेकिन चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं।
समिति के पूर्व अध्यक्ष के.के. गुप्ता ने पारदर्शी चुनाव कराने की बात कही थी, लेकिन अचानक सभी फॉर्म निरस्त कर दिए गए और कुछ लोगों को घर पर बैठाकर चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली गई। समाज के लोगों का आरोप है कि यह पूरी तरह लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है।
समाज के लोगों ने बताया कि चुनाव हेतु ₹100 सदस्यता फॉर्म शुल्क तय किया गया था और सब्ज़ी मंडी, वाल्मीकि मंदिर के सामने राजेश गुप्ता जी को फॉर्म जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। गोला नगर के कई हरिद्वारी वैश्य परिवारों ने फॉर्म भरकर जमा किए, लेकिन अचानक सभी फॉर्म निरस्त कर दिए गए।अनूप गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि अपनी मनमर्जी करने वाले अध्यक्ष को समाज नहीं मानता। चुनाव पब्लिक के बीच होना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव का सही स्थान श्री हरिद्वारी वैश्य धर्मशाला होना चाहिए था, जहाँ खुले और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराया जा सकता था।समाज के 21 लोगों की कार्यकारिणी और बड़ी संख्या में वैश्य समाज की जनता दोनों ही इस मनमानी चुनाव प्रक्रिया को अमान्य बता रहे हैं। गोला छोटी काशी में जहाँ 10,000 वोटर मौजूद हैं, वहाँ सिर्फ 225 वोट फॉर्म बने थे, लेकिन अध्यक्ष की ओर से कोई भी सूची जारी नहीं की गई। न ही बाकी समाज के लोगों को आगे आने का मौका दिया गया।समाज की मांग है कि हरिद्वारी वैश्य समिति का चुनाव दोबारा कराया जाए, वह भी खुले, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जनता के बीच। अनूप गुप्ता ने बताया कि कोई भी व्यक्ति समाज हित में अगर कोई सुझाव देता है तो पूर्व अध्यक्ष उसको व्हाट्सएप ग्रुप से रिमूव कर देते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top