“मोहम्मदी खीरी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी, 90 लीटर कच्ची शराब व 450 किलो लहन नष्ट”
लखीमपुर खीरी Dec 08, 2025 at 05:53 PM , 134मोहम्मदी खीरी क्षेत्र में जिला आबकारी विभाग अधिकारी राजवीर सिंह एवं सहायक आबकारी आयुक्त हरिओम सिंह (प्रयागराज ईआईबी) के निर्देशन में आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम साहब गंज, खेमसराय में कच्ची शराब निर्माण के संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की गई आबकारी विभाग ने शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम साहब गंज, खेम सराय में विभाग ने अवैध शराब बनाने के उपकरण और सैकड़ों लीटर लहन (कच्ची शराब) नष्ट कर दी।इस कार्रवाई के दौरान, मौके पर मिले शराब बनाने के ड्रम और भारी मात्रा में लहान को नष्ट किया गया। इस अभियान से क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। दबिश के दौरान लगभग 90 लीटर कच्ची शराब बरामद कर लगभग 450 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया टीम में आबकारी इंस्पेक्टर हृदय नारायण पाण्डेय मय जनपदीय स्टाफ उपस्थित रहे उन्होंने बताया कि शराब माफिया पर लगातार कार्रवाई जारी है। विभाग का स्टाफ अवैध शराब बनाने वालों पर कड़ी नजर रख रहा है। जहां भी अवैध शराब बनाने की सूचना मिलती है, टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर उपकरण और लहान को नष्ट कर देती है। इससे शराब माफियाओं में भय का माहौल है और उनकी गतिविधियों पर अंकुश लग रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments