पत्रकार सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक सम्पन्न
लखीमपुर खीरी Dec 07, 2025 at 06:35 PM , 74(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड की मासिक बैठक रविवार 7 दिसंबर को ज्ञान दायिनी विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष विमलेश पांडे ने कहा कि हम पत्रकारों में कोई छोटा बड़ा नहीं है सब एक समान है और सबको एक समान का दर्जा मिलना चाहिए सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अपने काम में स्वतंत्रता और सुरक्षा मिलनी चाहिए।
बैठक में पत्रकारों ने अपनी समस्याओं और चुनौतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अक्सर धमकी और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके काम में बाधा आती है।






_page-0001.jpg)
























Comments