*सम्पूर्ण समाधान दिवस : डीएम ने फरियादियो की सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश*

लखीमपुर खीरी , 135

*शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अफसर : डीएम*

लखीमपुर खीरी 06 दिसंबर। शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तहसील सदर के लोक सभागार में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसपी संकल्प शर्मा, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह व अधिकारियों के संग फरियादियों की समस्याएं सुनीं। निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

डीएम ने समाधान दिवस में आए फरियादियों से समस्याओं की सुनवाई की। डीएम ने कई मामलों में समस्या निस्तारण को पुलिस व राजस्व टीमें भेजी। डीएम ने मामलों के समाधान को सम्बन्धित अफसरों को जरूरी हिदायतें दीं। जनसमस्याओं का निस्तारण मुख्यमंत्री व शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी जनसमस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दें। आने वाले फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवायी कर उसका समयबद्धता से निस्तारण सुनिश्चित कराये ताकि फरियादी को अनावश्यक रूप से भाग-दौड़ न करनी पड़े। समस्याओं के निस्तारण की कार्यवाही पर इस बात पर विशेष ध्यान रखा जाय कि निस्तारण की कार्यवाही से फरियादी भी संतुष्ट दिखे। 

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 49 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 21, पुलिस 14, विकास 04, नगर निकाय 04, पूर्ति निरीक्षक 03, विद्युत 02, कृषि 01 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया।इस दौरान एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, तहसीलदार मुकेश कुमार, बीडीओ सुमित कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, संगीता यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top