प्रथम सामुदायिक रेडियो स्टेशन खीरी का शुभारंभ

लखीमपुर खीरी , 83

लखीमपुर खीरी।दिनांक 02 दिसम्बर, 2005 को सांय 07 बजे जनपद के प्रथम सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो खीरी 88.4 मेगाहर्टज पता लाइफ ब्रिज बिल्डिंग, पिपरा करमचंद, एन0एच0730, गोला रोड, लखीमपुर खीरी का भव्य उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश शिव कुमार सिंह के करकमलों से कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेडियो स्टेशन समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है जो लोगों को जानकारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, विधिक जानकारी, अपनी संस्कृति को बढावा देने के साथ ही साथ मनोरंजन प्रदान करता है। माननीय जनपद न्यायाधीश ने कहा कि रेडियो स्टेषन का उद्देश्य समुदाय के लोगों को मंच प्रदान करना जहां वे अपनी बात कह सकें और अपने विचारों को भी साझा कर सकें। रेडियो स्टेशन समुदाय के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा स्वयं सहायत समूहों की महिलाओं को रेडियो भेंट किये गये। जिसमे विशेष अतिथि माननीय अपर जिला जज श्री वीरेन्द्र नाथ पांण्डेय जी भी मौजूद रहे, इस अवसर पर समुदाय को सामुदायिक रेडियो स्टेशन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और उससे जुड कर अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर रेडियो खीरी 88.4 मेगाहर्टज रेडियो स्टेशन की निदेशक श्रीमती अंशिका सिंह ने रेडियो खीरी में समुदाय के लिये किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा व संचालन के समय की जानकारी दी। इस अवसर पर रेडियो खीरी 88.4 मेगाहर्टज के संस्थापक व प्रबंध निदेशक ने आये हुए सभी अतिथियों का पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वागत व अभिनन्दन किया और सभी उपस्थित लोंगों को आस्वस्त किया कि रेडियो खीरी सभी समुदाय के विकास हेतु अहम भूमिका निभाता रहेगा। इस अवसर पर स्टेशन इंजार्ज आर०जे० भावना ने माननीय मुख्य न्यायाधीष व विशेष अतिथि माननीय अपर जिला जज को रेडियो खीरी 88.4 मेगाहर्टज रेडियो स्टेशन का भ्रमण कराया और स्टेशन में स्थापित किये गये उपकरणों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शुभेन्दु शेखर सिंह,उपश्रम आयुक्त मयंक सिंह, जिला कृषि अधिकारी व अवधेश सिंह, रजत सिंह, शिवम पांण्डेय, अमीषा सिंह, के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top