*उप्र विधान परिषद स्नातक/शिक्षक निर्वाचन की नई वोटर लिस्ट जारी, 16 दिसंबर तक दावे-आपत्तियाँ आमंत्रित*
लखीमपुर खीरी Dec 03, 2025 at 01:20 PM , 84लखीमपुर खीरी, 03 दिसंबर। निर्वाचक नामावली निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम-1960 के अनुसार उप्र विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों को नये सिरे से तैयार किये जाने हेतु निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन मंगलवार को सभी मतदेय स्थलों पर करा दिया गया है, जिसकी एक प्रति निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में और नाम निर्दिष्ट अधिकारी के कार्यालय में निरीक्षण के लिये उपलब्ध रहेगी।
निर्वाचक नामावली तैयार किये जाने की अर्हता तारीख 01 नवम्बर, 2025 है। यदि पूर्वोक्त अर्हक तारीख के संदर्भ में नामावली में किसी नाम को सम्मिलित किये जाने के लिये कोई दावा या किसी नाम के सम्मिलित किये जाने के लिये कोई आक्षेप किया जाता है या किसी प्रविष्टि की विशिष्टियों की बाबत कोई आक्षेप हो तो दिनांक : 16 दिसम्बर, 2025 (मंगलवार) को या उससे पूर्व स्नातक हेतु प्ररूप-18 एवं शिक्षक हेतु प्ररूप-19, 7 या 8 में से, जो समुचित हो, उस प्रारूप में दाखिल किया जाय। हर ऐसे दावा और आक्षेप सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, नाम निर्दिष्ट अधिकारी कार्यालय तथा सम्बन्धित मतदाता पंजीकरण केन्द्रों/पदाभिहित स्थलों के समक्ष पेश किये जाय या नीचे दिये गये पते पर डाक द्वारा भेज दिया जाय कि वह उपरोक्त तारीख के अपश्चात् मिल जाय।






_page-0001.jpg)
























Comments