पशु चिकित्सालय मितौली के सामने जलभराव गंदगी, प्रांगण में बंजारा बस्ती के लोग गंदगी फेंकते जिसकी कोई सुध नहीं लेना वाला

लखीमपुर खीरी , 102

लखीमपुर खीरी। कस्बा मितौली स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के सामने काफी अर्शे से जलभराव गंदगी और और अंदर प्रांगण में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
बताते चलें पशु चिकित्सालय के ठीक सामने काफी समय से जल भराव नाली अवरोध और गंदगी का अंबार लगा हुआ है पशु चिकित्सालय के डक्टर और कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले एक लोगों को निकालने में काफी दिक्कत हो रही है। और वही प्रांगण के अदर पशु चिकित्सालय के निकट बंजारा बस्ती के लोग गोबर कूड़ा कचरा अस्पताल के अंदर डालते रहते है काफी मन करने के बाद भी नहीं मानते है जिससे अस्पताल का पूरा स्टाफ काफी परेशान रहता है । कोई भी सुनने वाला नहीं है । गंदगी की वजह से संक्रामक रोग पनप रहे हैं ।

Related Articles

Comments

Back to Top