कृषक समाज इंटर कॉलेज मे एड्स जागरूकता गोष्ठी का आयोजन।

लखीमपुर खीरी , 148

गोला गोकर्णनाथ खीरी।
कृषक समाज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज की अध्यक्षता में एड्स दिवस का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को समाज में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सही जानकारी ही इस बीमारी से लड़ने में हमारा सबसे बड़ा हथियार है। जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉअनिल कुमार एवं ओमप्रकाश के दिशा निर्देश एन एस एस के विद्यार्थियों ने लाल रिबन बांधकर कॉलेज  जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान "एड्स से डरो नहीं, बचाव करो" और "हम सबका यही हो सपना, एड्स मुक्त हो भारत अपना" जैसे नारे लगाए गए।

Related Articles

Comments

Back to Top