श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी 35 यात्री जख्मी
लखीमपुर खीरी Dec 01, 2025 at 05:53 PM , 78मोहम्मदी संवाददाता
मोहम्मदी शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर गांव मछेछा के पास श्रद्धालुओं को लेकर प्राइवेट बस मनोना धाम के लिए जाते समय अनियंत्रित होकर पलट गई जिस चीख पुकार मच गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कर शुरू कर सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल कर एंबुलेंस से मोहम्मदी सी एच सी पर भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार रात्रि 11 बजे करीब बहराइच थाना रुपईडीहा से ओहरावासें निवासी रुपईडीहा प्राइवेट बस में क्षेत्र के विभिन्न गांव से 35 श्रद्धालुओं को लेकर बरेली के पास स्थित मनोना धाम दर्शन के लिए 6:30 बजे निकले थे जिसमें 35 पुरुष और 14 महिलाएं सवार होकर जा रही थी अचानक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई जिससे सभी श्रद्धालु नीचे दब गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बचाव कार्य शुरू किया जिसमें सभी श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था प्राइवेट और सरकारी एंबुलेंसो से घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के बाद यात्रियों की छुट्टी कर दी गई है। पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को खाई से बाहर निकाल कर कब्जे में लिया है।






_page-0001.jpg)
























Comments