महिला प्रधान अपने पुत्र पति से हो रही शोषित
लखीमपुर खीरी Dec 01, 2025 at 05:50 PM , 100लखीमपुर खीरी। जनपद में महिला प्रधानों का शोषण उनके पति या पुत्र द्वारा किए जाने के समाचार मिले हैं जहां-जहां महिला ग्राम प्रधान है वहां पर उनका शोषण या तो उनके पति कर रहे हैं या कि उनके पुत्र करते देखे जा रहे हैं अपने को प्रधान कहलाने में संकोच भी नहीं करते हैं।
समाचारों के अनुसार ब्लॉक बिजुआ के ग्राम पंचायत आषाढ़ी में देखने को मिल रहा है यहां की ग्राम प्रधान जसवीर कौर है इनका सारा कार्य उनके पुत्र लाड़ी द्वारा किया जा रहा है यह प्रधान बेचारी केवल हस्ताक्षर करने के लिए बुलाई जाते हैं इनका पुत्र लाडी खुलेआम घपला घोटाला सड़क पटाई खुदाई के नाम पर लाखों रुपए डकार रहा है तथा इनकी ग्राम पंचायत में शिक्षा व्यवस्था में भी जहां मौका लग रहा है का हाल बना गड़बड़ घोटाला चल रहा है। अपने को प्रधान कहलाने वाले लाडी खुलेआम दबंगई के बल पर कार्य कर रहा है इसके लंबे खेल में ग्राम पंचायत सचिव भी शामिल है। बताते हैं कि मनरेगा में भी काम दिखा कर लाखों रुपए का वारा न्यारा हो रहा है जो मनरेगा के तहत नाम दर्ज करा कर बाहर मजदूरी कर रहे हैं उनकी बैंक की पासबुक अपने पास रखकर उनको बुलाकर बैंक से पैसा निकाल कर बंदर बाट किया जा रहा है। हाल यह बताया जाता है कि थोड़ी सी बरसात होने पर गांव में निकालना दूभर है ग्रामीण बताते हैं कि जब कोई साहस करके ग्राम प्रधान की शिकायत करता है तो उसका पुत्र लाडी लोगों पर अपने अनुसूचित जाति के लोगों के माध्यम मुकदमा लिखवाकर या मुकदमा लिखने के लिए प्रार्थना पत्र देकर शिकायत देने वालों का मुंह बंद कर देता है।
जैसा की अभी 6 महीने पहले पूजा गांव में देखने को मिला है ग्राम प्रधान जसवीर कौर अपने ग्राम पंचायत सदस्यों को भी नहीं पहचानते हैं इनको यह भी नहीं मालूम है कि हमारे गांव में कितना कार्य कराया गया है यहां का ग्राम पंचायत विकास अधिकारी खान साहब लोकप्रिय सरकार की छवि धूमल करने पर उतारू है पंचायत भवन में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रधान पुत्र का नाम अंकित कराकर यह सिद्ध कर दिया है कि हम भ्रष्टाचार में आगे हैं सरकार हमारा कुछ बिगाड़ नहीं पाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments