ठक्कर बापा की 156 वी जयंती मनाई गई

लखीमपुर खीरी , 82

पलियाकलां खीरी।उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान द्वारा संचालित पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय गोबरौला में बहुत ही धूमधाम से पूज्य ठक्कर बापा की 156 वी जयंती मनाई गई जिसके मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पलिया बिरेंद्र शुक्ला विशिष्ट अतिथि डॉ  संत राम गुप्ता,कन्हैयालाल, रामसमुझ, पूर्व बीडीसी छिद्दू राणा रहे ।             
कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूज्य ठक्कर बापा के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिरेंद्र शुक्ला जी ने पूज्य ठक्कर बापा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा आदिवासी समाज के विकाश के लिए किया गया त्याग समर्पण को बहुत ही बृहत रूप से चर्चा किया। अवधेश सक्सेना ने भी ठक्कर बापा के जीवन पर प्रकाश डाला एवम समाज के प्रति हो रहे सहयोग को भी बताया। पूर्व बीडीसी छिद्दू राणा ने भी विद्यालय के कार्य एवं संचालन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का संचालन लखपति सिंह द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से किया गया , बालिकाओं द्वारा बहुत ही सुंदर संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया  कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य बृजेश कुमार चौबे द्वारा अतिथि एवम बालिकाओं को धन्यवाद ज्ञापन से किया गया,कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षक रामदुलारी, सरोजनी, प्रियंका, रामप्रकाश, रामबाबू, वार्डन मधु सिंह, रिंका चौधरी, डॉ रामशीष राम डॉ  संत राम एवं विद्यालय बालिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top