पढ़ाई के नाम पर केवल धूप सिकाई हाल ए उ0प्रा0 विद्यालय पूजा गांव
लखीमपुर खीरी Nov 29, 2025 at 05:53 PM , 99(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी बेसिक शिक्षा विभाग के गुरु जन अपने बच्चों को मोंटेसरी विद्यालय में अच्छी शिक्षा के लिए पढ़ाते हैं परंतु गांव में गरीबों के बच्चों का भविष्य बिगाड़ने पर उतारू हैं।
जनपद के ब्लॉक बिजुआ के कई स्कूलों में देखने को मिल रहा है मास्टर साहब पढ़ाते तो हैं नहीं परंतु बच्चों का एमडीएम खा पी करके ठंडक के मौसम में धूप का आनंद लेते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूजा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में देखने को मिला।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 11:00 बजे विद्यालय में विद्यालय की प्रधान अध्यापक ऐसी ठंडक में धूप में बैठकर शिक्षकों से बात करने में मशगूल थी। 2 शिक्षक 10 15 छात्र प्रधान अध्यापक के सामने बैठकर आराम से आपस में गांव घर की बातें कर रहे थे जब संवाददाता ने विद्यालय की प्रधान अध्यापक से पूछा तो उन्होंने बताया कि छात्र आए थे और घर चले गए। छात्रों की संख्या पूछने पर बताया कि कुल छात्र 206 हैं। ग्रामीणों ने बताया जब से प्रधान अध्यापक के पद पर नीरा त्रिपाठी तैनात हैं तब से इस स्कूल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त है तथा एमडीएम में भी पैसा डकार रही है छात्रों को मानक विहीन भोजन दिया जा रहा है। जिसकी जानकारी लेने पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि हम लोगों को एमडीएम आदि पास कराने के लिए बीआरसी में भी पैसा देना पड़ता है।
इस स्कूल में गांव गरीब के बच्चे पढ़ रहे हैं जिनको केवल कक्षा आठ तक कागजों पर पास किया जाता रहेगा ऐसे में समझा जा सकता है कि ऐसे अध्यापकों की कृपा से इन छात्रों का भविष्य सुधरेगा या बिगड़ेगा? जब इस संवाददाता ने इस बाबत बीएसए खीरी से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि मैं जांच करके उचित कार्यवाही करूंगा।






_page-0001.jpg)
























Comments