पटाखा बुलेट तेज हार्न के शोर से लोग परेशान, पुलिस एआरटीओ मौन
लखीमपुर खीरी Nov 28, 2025 at 05:52 PM , 128पलिया कलां खीरी। पटाखा बुलेट और तेज हार्न बाइकों के शोर से नगर में बच्चे, बुजुर्ग ,मरीज सहित आम लोग परेशान हैं। बावजूद इसके पुलिस और परिवहन विभाग कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। कहने के लिए नगर में गस्त कर कार्रवाई जारी है लेकिन जिस कदर से इन उत्पात मचाने वाले मनचले है, लोगों का छिना दुश्वार हो गया है।
नई बुलेट खरीदने के बाद युवा उसे बाइक मिस्त्री के पास ले जा रहे हैं। वहां उसका साइलेंसर बदलवा रहे हैं। बुलेट के दोनों ओर दो बड़े बड़े प्रेशर हार्न लगवाए जा रहे हैं। यह सब काम पंजीकरण से पहले करवाए जा रहे हैं। उससे शहर और देहात की गलियों बुलेट के साइलेंसर से पटाखे जैसे आवाज छोड़ना, तेज गूंज की आवाज और शायरन को युवा अपनी शान समझ रहे हैं। यह तेज आवाज लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। नगर में जो पटाखा बुलेट घूम रही हैं वह मनचलों की हैं। चौराहों पर होमगार्ड जवान भी तैनात हैं पर पटाखा बुलेटों के खिलाफ किसी प्रकार अभियान न चलने पर उनके हाथ भी बंधे होते हैं। एआरटीओ की ओर से भी मोडिफाई की गई इन पटाखा बुलेटों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
क्या कहते हैं स्थानीय निवासी-
शहर की हर गली में पटाखा बुलेटों का शोर है। बुलेटों की तेज आवाज के कारण बच्चों को परेशानी होती है। बुजुर्ग व्यक्ति तो बुलेट की आवाज से एकदम घबरा जाते हैं। पुलिस को पटाखा बुलेटों के खिलाफ सख्त अभियान चलाना चाहिए।
अधिनियम के अनुसार किसी वाहन को मोडिफाई करना प्रतिबंधित है जो कुछ लोगों द्वारा नगर में मोडिफाई पटाखा बुलेटों को बढावा दिया जा रहा है
पुलिस को बुलेट के साइलेंसर बदलने वाले मिस्त्रियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। पूरे क्षेत्र में थानेदार अभियान चलाया जाना चाहिए। जिससे शहर और देहात में लोग सकून से रहे सकें।






_page-0001.jpg)
























Comments