पंडितपुरवा में लगा नेत्र शिविर, 150 मरीजों की जांच 52 मरीजों में कैटरेक्ट की पुष्टि, 20 को दिए गए चश्मे

लखीमपुर खीरी , 84

पंडितपुरवा/सुज़ईकुंडा, 27 नवम्बर।
डॉ. आई. श्रॉफ चैरिटी हॉस्पिटल, मोहम्मदी की टीम द्वारा ग्राम पंडितपुरवा, मजरा सुजईकुंडा में मोनू शुक्ला के आवास पर एक दिवसीय नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 150 मरीजों की आंखों की जांच की गई।

जांच के दौरान 52 मरीज कैटरेक्ट (मोतियाबिंद) से ग्रसित पाए गए, जबकि 15 मरीज स्पेशियलिटी मामलों—कॉर्निया, रेटिना एवं फंडस संबंधी रोगों से प्रभावित मिले। इनमें से 22 मरीजों को उसी दिन मोहम्मदी हॉस्पिटल भेजा गया, जबकि शेष मरीजों को अगले दिन भेजा जाएगा।

शिविर में लगभग 50 मरीजों को नि:शुल्क चश्मे भी प्रदान किए गए। वहीं 15 मरीज ऐसे मिले जिनका ब्लड प्रेशर व शुगर स्तर अधिक होने के कारण ऑपरेशन फिलहाल संभव नहीं हो सका। इन मरीजों को आगे की तारीख दी जाएगी।

शिविर के सफल संचालन में हॉस्पिटल टीम के डॉ. अक्षत जैन,समीर अली (कैम्प कोऑर्डिनेटर), अमित राठौर, भावना त्रिवेदी, मुस्कान शर्मा, रंजना शुक्ला, काजल अवस्थी, अंजली त्रिवेदी, वसरा खान, स्नेहा सिंह, प्रिया, सपना, प्रभाकर राज और शोभित दीक्षित सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

कार्यक्रम में ग्रामीणों में शंशाक शुक्ला, जमाल अहमद ,इजहार खान, कमलेश मिश्रा ,रम्मन यादव, लालू निषाद, रंगीलाल, राजू, पैरू, तुरन्ति, मनोज, तरकिशोर आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Comments

Back to Top