आर एम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर नशा उन्मूलन विषयक प्रतियोगिताएँ आयोजित

लखीमपुर खीरी , 96

लखीमपुर खीरी।संविधान निर्वाण दिवस के अवसर पर आर.एम. ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज राजाजीपुरम राजापुर में नशा उन्मूलन विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नशा-मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करना रहा। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्कृष्ट पोस्टर बनाये तथा बहुत ही सुंदर और सारगर्भित निबंध लेखन किया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक राकेश वर्मा एडवोकेट तथा प्राचार्य सचिन शुक्ला द्वारा संविधान दिवस के महत्व एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए की गई। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा निबंध एवं पोस्टर के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों और जागरूकता संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।विद्यालय प्रबंधन ने विजेता प्रतिभागियों को समारोह में सम्मानित किया तथा पुरस्कार भी प्रदान किये।इस अवसर पर छात्र छात्राओं  को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की प्रतिज्ञा   दिलाई गयी।कार्यक्रम के सफल संचालन में समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top