बोलेरो की टक्कर से अधेड़ गंभीर, लखनऊ रेफर

लखीमपुर खीरी , 73

धौरहरा खीरी। मंगलवार सुबह घर से निकल कर मंदिर जा रहें बाईक सवार अधेड़ को सिसैया ढखेरवा हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलोरो की जोरदार ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सी एच सी धौरहरा भेज दिया व वाहन सहित चालक को कब्जे में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला अमृतपुरम नगर पंचायत धौरहरा निवासी 55 वर्षीय मुन्ना त्रिवेदी मगंलवार सुबह करीब आठ बजे स्कूटी से रामबाटिका धाम जा रहे थे कि सिसैया ढखेरवा हाइवे के राम बट्टी चौराहे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलोरो U P 31W :4400 ने स्कूटी को टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार लगभग 10 फिट दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा व वाहन को चालक बबलू पुत्र अली हुसैन निवासी मिहींपुरवा को कब्जे में ले लिया।
चिकित्सकों के अनुसार गम्भीर रूप से घायल हुए मुन्ना का एक पैर तीन जगह से टूटने के साथ सीने व सर मे चोटे आई समाचार प्रेषण तक चिकित्सकों ने मुन्ना को राजधानी लखनऊ रेफर कर दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top