विधायक रोमी साहनी ने मृतक के परिवार को 20 हजार की मदद दी
लखीमपुर खीरी Nov 24, 2025 at 04:10 PM , 115पलिया कलां (खीरी) विधायक रोमी साहनी का नाम पीड़ितों /दलितों/ गरीबों की मदद करने में प्रदेश में सबसे आगे चल रहा है। वह पीड़ितों के मसीहा हैं।बांकेगंज क्षेत्र के गांव खैरताली में उत्तम कुमार की मृत्यु का समाचार सुनकर रविवार को उनके घर पहुंचे। ज्ञात हुआ की उत्तम कुमार (36) का शव खुटार में कई दिन पहले मिला था ।घर वालों ने बताया कि इस वर्ष अपनी बेटी की शादी करना चाहता था और इसी के लिए वह मजदूरी करने गया था। पर उसकी मृत्यु हो गई उसका शव मिला विधायक रोमी साहनी ने पूरे परिवार को ढांढस बंधाया। तथा उत्तम कुमार की अपनी बेटी की इस बार शादी करना चाहता था रोमी साहनी ने तात्कालिक मदद के रूप में ₹20000 उसकी बेटी को दिए और उसके परिवार वालों से कहा शादी में हमें बुलाना हम पूरी मदद करेंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments