हैदराबाद थाना क्षेत्र की ढखबा क्षेत्र के गावों मे नही बंद हो रहा है अवैध मिट्टी खनन।

लखीमपुर खीरी , 175

अवैध मिट्टी खनन का काला कारोबार पुलिस के लिये बना कमाऊ पूत।

बिलहरी खीरी। गोला रजागंज रेलवे लाइन के निकट कटान स्थल के पास कई दिनो से अवैध मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है।
हेल्का लेखपाल व चौकी इंचार्च व सिपाही की मिलीभगत से हो रहा अवैध मिट्टी खनन।

लगभग तीन चार दिनों से चल रहे अवैध मिट्टी खनन का किसी भी प्रशानिक अधिकारी ने अभी तक कोई संज्ञान नही लिया है। वही हैदराबाद पुलिस ने भी अपनी आंखों में बांध रक्खी है काली पट्टी। 
ग्रामीणो का कहना है कि जिला प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा है।, जिससे आम जन मानस में सरकार की छवि हो रही खराब। वही खनन माफिया सरकार के लाखों रुपए के राजस्व को भी रोजाना लगा रहे चूना।
इतना ही नही इसी चौकी क्षेत्र के गांव सेमरई गांव मे खेतो का खोद कर जानबरो व आम जनमानस के लोगो के लिये कब्रगाह बना दी है ,बडे बडे गड्ढे होने के चलते उसमे कोई घटना होने से इन्कार नही किया जा सकता है। इसके साथ ही सेरपुर, कोरबा, राजेपुर, कोरैया,कंधरापुर, कोटबारा,मुख्य खनन के केन्द्र बने हुये है जहां से सैकड़ो ट्रालिया अवैध रूप से मिट्टी खनन कर बे खौफ भर्राटा भर रही है।जिनसे पुलिस की अच्छी कमाई होती है।
 सुनील कुमार मलिक 
थानाध्यक्ष हैदराबाद ने बताया कि हम किसी भी मिट्टी आदि के खनन को नही रोक सकते उसके लिये खनन विभाग है।वैसे भी लोग घरेलू उपयोग के लिये मिट्टी ले रहे है वह जायज है।

Related Articles

Comments

Back to Top