खमरिया क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार चरम पर
लखीमपुर खीरी Nov 22, 2025 at 06:40 PM , 113(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी।
खमरिया क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और पटान का खेल खुलेआम जारी है।क्षेत्र के सरैया चौराहा अवैध मिट्टी पटान का बड़ा केंद्र बन चुका है,जहां दिन–रात मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां बिना रोक-टोक धड़ल्ले से दौड़ रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से हर घंटे ट्रालियों का जमावड़ा देखा जा सकता है। जिससे साफ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में अवैध खनन बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध मिट्टी व बालू खनन की यह पूरी गतिविधि दलालो,ट्रैक्टर मालिकों और संबंधित विभागों की मिलीभगत से संचालित हो रही है।मिट्टी पटान अब उनके लिए कमाई का सीधा साधन बन गया।मिट्टी की हर ट्रॉली से होने वाली अवैध इनकम का खेल लगातार बड़ा होता जा रहा है।
लोगों का कहना है कि सबसे दर्दनाक स्थिति तब होती है जब गरीब किसान या जरूरतमंद बिना पैसे दिए एक ट्रॉली मिट्टी ले जाए,तो पुलिस कार्रवाई करने में सक्रिय हो जाती है।वहीं सेटिंग और पहुंच वाले लोगों की ट्रालियां बेरोक टोक गुजरती हैं।इससे क्षेत्र में दोहरी नीति और भ्रष्ट कार्यशैली के आरोप और मजबूत होते जा रहे हैं।
अवैध मिट्टी पटान से सड़कें टूटने के साथ उड़ रही धूल-धक्कड़ से आसपास की बस्तियों में रहने वाले लोग भी परेशान हैं,और सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है।बावजूद इसके किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि खमरिया थाना क्षेत्र,विशेषकर सरैया चौराहा के निकट चल रहे अवैध मिट्टी पटान पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।






_page-0001.jpg)
























Comments