*बेहजम में एंटी रोमियो अभियान पड़ा ठंडे बस्ते में*
लखीमपुर खीरी Nov 21, 2025 at 05:37 PM , 121*आए दिन हो रही छिटपुट घटनाएं मजनुओं के हौसले बुलंद अभियान के नाम पर हो रही खानापूर्ति*
बेहजम खीरी - क्षेत्र में इन दिनों मजनुओं के हौसले बुलंद हैं महिला उत्पीड़न और छेड़छाड़ रोकने व उन्हें किसी भी सार्वजनिक स्थान पर असहज महसूस न होने देने के लिए 2016 में शुरू हुआ एंटी रोमियो अभियान कभी प्रदेश व जनपद में मजनुओं के डर का पर्याय था लेकिन अब यह अभियान ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है स्थानीय पुलिस भी इसमें कोई रुचि नहीं दिखा रही जिसके चलते मजनुओं और आवारा किस्म के लोगों के हौसले बुलंद है वह सभी स्कूल कॉलेजों की छुट्टी के बाद उसके आस पास मंडराते हुए मिल जायेंगे इनमें युवाओं की संख्या ज्यादा होती है ये सब अपने निश्चित समय पर स्कूल कॉलेजों के आस पास मोटरसाइकिल और अन्य साधनों से टहलते घूमते रहते हैं जिससे आए दिन छोटी मोटी घटनाएं हो रही है उनके इस कृत्य से कई छात्र छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है क्षेत्र में कई स्कूल कालेज होने के बावजूद भी पुलिस नदारद रहती है इन मजनुओं को पुलिस का तनिक भी डर नहीं है और वहीं एंटी रोमियो अभियान को अब गर्त में ही चला गया है अब अभियान के नाम पर खानापूर्ति हो रही है या इस अभियान को बंद कर दिया गया है ये सोचनीय विषय है आखिर पुलिस कब इन मजनुओं पर कार्रवाई करेगी






_page-0001.jpg)
























Comments