*ई-लाटरी के माध्यम से कृषि यंत्रों हेतु कृषकों का चयन*

लखीमपुर खीरी , 103

लखीमपुर खीरी। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में प्रमोशन ऑफ एगीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ कॉप रेज्ड्îू एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एस.एम.ए.एम.) योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर यंत्र प्राप्त करने हेतु जारी टोकन के क्रम में 10000 से अधिक अनुदान वाले कस्टम हायरिंग सेन्टर एवं कृषि यंत्रों हेतु 395 बुकिंग के सापेक्ष 35 लाभार्थियों का चयन किया गया। जिसमें जनपद स्तरीय समिति के जिला स्तरीय अधिकारी तथा कृषक प्रतिनिधियों ने भाग लिया मौके पर लाभार्थी कृषक भी उपस्थित थे जिनके समक्ष ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों के चयन की कार्रवाई पूर्ण की गई। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत खेती के लिए उपयोगी कृषि यंत्र जैसे, हैरो, रोटावेटर, चारा काटने की मशीन पावर चालित आदि कृषि यंत्रों एवं कस्टम हायरिंग सेन्टर के लाभार्थियों का चयन किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top