न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
लखीमपुर खीरी Nov 18, 2025 at 01:30 PM , 128 फूलबेहड़ खीरी। सोमवार को न्याय पंचायत मुड़िया खुर्द के अंतर्गत संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरारा में खंड शिक्षा अधिकारी ब्रजराज सिंह के नेतृत्व व निर्देशन में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के छात्रों ने पूर्ण मनोयोग और लगन के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिताओं में मुख्य रूप से जूनियर वर्ग की बालक-बालिका कबड्डी और खो- खो एवं प्राथमिक वर्ग की बालक- बालिका कबड्डी व खो-खो तथा 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर बालक बालिका जूनियर वर्ग की दौड़ व 100 मीटर 200 मी 50 मी प्राथमिक वर्ग की बालक बालिका की दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रतिभागियों ने प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन संविलियन विद्यालय कोरारा के प्रधानाध्यापक हरिवंश लाल द्वारा एवं कार्यक्रम का संचालन संकुल शिक्षक राम सजीवन विश्वकर्मा द्वारा किया गया। नोडल संकुल शिक्षक वकार मोहम्मद जाहिद,संकुल शिक्षकों विश्वनाथ प्रताप सिंह, संजीव पुरी आदि तथा सभी शिक्षकों ने आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर तमाम विद्यालयों के शिक्षकों सहित ग्रामीण नागरिक मौजूद रहे।








_page-0001.jpg)
























Comments