दैवीय आपदा राहत राशि घोटाले में अजीबोगरीब तरह का मामला आया सामने जबरदस्त गड़बड़ धोटाला
लखीमपुर खीरी Nov 17, 2025 at 05:37 PM , 206भ्रष्टाचारी लेखपाल कमलेश की जांच में सब आल द वेल, और कानूनगो की जांच में करीब एक दर्जन लोग निकले अपात्र
लखीमपुर खीरी । लेखपाल कमलेश की जांच में सब पात्र और कानूनगो की जांच में करीब एक दर्जन लोग निकले अपात्र दो लोगो द्वारा कराई गई जांच में भिन्नता जो पूरे मामले को राहस्यमई बना रही है। जिससे प्रतीक होता है कि लेखपाल कमलेश द्वारा सेटिंग गेटिंग का खेल खेला गया है।जिसमें सब ठीक-ठाक और कानूनगो की निष्पक्ष जांच ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत नरहर में लेखपाल कमलेश द्वारा किया गया बड़ा खेला। अंबेडकर पार्क की जमीन पर प्रधान सहित कई लोगों को बनवा डाली आलीशान बिल्डिंग और खाद के गड्ढे में भी बनवा डाला मकान। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी में यहां तक तक बताया गया कि। लेखपाल कमलेश ने सरकारी तीन सौ एकड़ जमीन पर फसल तक बुआ डाली और सरकारी सम्पत्ति का ले रहा खुला लाभ। फसल कटने पर आधा हिस्सा लेखपाल का और आधा हिस्सा कब्जा धारक का फसल ले लेखपाल काट रहा मौज। लेखपाल ही भ्रष्टाचारी और लेखपाल ही जांच अधिकारी मतलब लेखपाल ही चोर। और लेखपाल ही कोतवाल फिर कैसे होगी लेखपाल कमलेश पर कार्यवाही। जिसको देखकर एक बात तो साफ हो जाती है कि। मुख्यमंत्री के आदेशों की किस कदर जनपद लखीमपुर खीरी की सदर तहसील में। धज्जियां उड़ाई जा रही है। सरकारी भूमि पर प्रधान मकान बनाए लेखपाल फसल बुवाए विभागीय अधिकारियों को पूरा खेल पता फिर भी न बोलना समझ से परे है। लगातार ख़बरों के बाद भी भ्रष्टाचारी लेखपाल कमलेश के हौसले बुलंद हैं । यहां पर अपनी डफ़ली अपना राग की कहावत बिल्कुल सटीक बैठ रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments