*के पी मेमोरियल इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुआ बाल मेला*

लखीमपुर खीरी , 243

लखीमपुर खीरी। कैसर पहलवान मेमोरियल इंटर कॉलेज खीरी टाउन में गत दिवस बाल मेला का आयोजन किया गया। साथ ही फैंसी ड्रेस और सोलो डांस प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें विद्यालय की एम.डी. श्रीमती उम्मी खातून, प्रधानाचार्य सईद हुसैन, उप प्रधानाचार्य उवैस तथा समस्त स्टाफकर्मी मौजूद रहे।
कॉलेज की तरफ से ये संदेश दिया गया कि बच्चे हमारे भविष्य की रोशनी हैं, अतः हमारा कर्तव्य है कि हम बच्चों को बेहतर शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और उज्ज्वल अवसर प्रदान करें।
इस अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि हर बच्चे के संपूर्ण विकास, उनकी लगन और उनके सपनों को पूरा करने में अपना पूर्ण योगदान देंगे क्योंकि एक प्रगतिशील समाज वही है जो अपने बच्चों को सम्मान, प्यार और उचित संस्कार देता है।
मालूम हो कि इस बाल मेला के अवसर पर छात्र छात्राओं व अभिभावकों के अलावा सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top