*चार बच्चों के पिता की शराब की लत के कारण मारपीट में मोबाइल तोड़ने के कारण बिखरते परिवार को बचाया काउंसलिंग के जरिए*
लखीमपुर खीरी Nov 16, 2025 at 04:32 PM , 121*मिशन शक्ति फेज 5.0*
*********************
*महिला थाने पर दस जोड़े परिवार की काउन्सलिंग कराके टूटने से बचाया*
लखीमपुर खीरी 16 नवंबर 2025 रविवार, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा *मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान* जनपद में चलाया जा रहा है, जिंसके अन्तर्गत थानाध्यक्ष महिला थाना शिल्पी शुक्ला ने काउंसलर के सहयोग से अभियान चला कर महिलाओं को जागरूक किया,
एवं बिखरते परिवारों को जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया है
बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक काउंसलर कय्यूम ज़रवानी के द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रार्थनापत्रों में काउंसलिंग की गयी है
*केस संख्या-1* जनपद सीतापुर के थाना लहरपुर के अन्तर्गत ग्राम अम्बा निवासी अनीता ने अपने पति गुडडू के विरुद्ध देकर शराब पीकर नशे में धुत्त होकर मारने पीटने का आरोप लगाया था , दोनों पति-पत्नी के संसर्ग से 04 बच्चे भी है ,दोनों में में लड़ाई झगडा होता रहता था , प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ने उक्त मामले के पक्षकारों को बुलाकर सुलह समझौता कराने के निर्देश महिला आरक्षी बबली पवार को दिया था , महिला आरक्षी बबली पवार ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर थाना प्रभारी व काउंसलर के समक्ष उपस्थित कराकर काउंसलिंग कराई जिस पर दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने के लिए तैयार होकर पुनः पति अपनी पत्नी और बच्चे को अपने साथ ले गया !
*केस संख्या 02* थाना कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम मीरपुर निवासी श्रीमती राजकुमारी व ग्राम टीकापुरवा रहने वाले राहुल वर्मा का बिबाह दस वर्ष पूर्व हुआ था , दोनों के संसर्ग से एक बच्चे भी हैं आपसी कलह होने के कारण राजकुमारी लगभग 06 वर्ष से अपने मायके रही थी, दोनों में आपसी सामंजस्य अच्छा नहीं था, राजकुमारी ने अपनी शिकायत देकर शिकायत की उसका पति उसको मेल व फोन द्वारा प्रताड़ित करता था आज प्रातः फोन करके मानसिक प्रताड़ित किया है, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना से की थी जिसपर महिला आरक्षी सुमन लता को दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह समझौता के उपस्थित कराने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ने दिया था जिस पर महिला आरक्षी सुमन लता ने पक्षकारों को महिला थाने पर बुलाया सुलह का प्रयास प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व काउन्सलर के समक्ष कराया गया पति के द्वारा पुनः कभी प्रताड़ित न करने के आश्वासन पर पत्नी राजकुमारी ने कोई कार्रवाई पति पर नही की है !
थाने पर हुई बैठक में
काउन्सलर के सहयोग से 10 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है,05 मामले ऐसे थे जिनमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था जिसमें पक्षकारों को सोचने का समय दिया गया है,इस अवसर पर महिला थाने की महिला आरक्षी सुमन लता, बबली पवार , सारिका चौहान, एवं पक्षकारों के परिवारिजन भी उपस्थित रहे जिन्हें अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0के तहत महिलाओं के हेल्पलाइन नंबर अन्य योजना कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित पेंशन योजना, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments