*विचाराधीन बंदी की मौत पर मजिस्ट्रेट जांच शुरू*

लखीमपुर खीरी , 80

*19 नवंबर को एसडीएम कार्यालय में पेश करें अपना साक्ष्य / अभिकथन*

लखीमपुर खीरी, 14 नवंबर। जिला कारागार में विचाराधीन बंदी की मौत के मामले में प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बब्लू गुप्ता (36 वर्ष) पुत्र लाल बहादुर, निवासी रंगरेजान प्रथम, थाना पलिया की 11 अक्टूबर 2025 को जिला चिकित्सालय लखीमपुर खीरी में मृत्यु हो गई थी। मृतक उस समय विचाराधीन बंदी के रूप में निरुद्ध था।

जांच अधिकारी एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के लिए 19 नवंबर, पूर्वाह्न 11:00 बजे की तिथि निर्धारित की है। उन्होंने समस्त सम्बन्धित से अपेक्षा की है कि वे उक्त नियत तिथि पर समय से उनके कलेक्ट्रेट लखीमपुर-खीरी स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य / अभिकथन प्रस्तुत करें।

Related Articles

Comments

Back to Top