तहसील में मनाया लेखपाल संघ का 64 वां स्थापना दिवस
लखीमपुर खीरी Nov 14, 2025 at 06:05 PM , 22614 /11/1962 में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की हुई थी स्थापना
(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी। शुक्रवार को तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 64 वां स्थापना दिवस मनाया गया। एसडीएम और तहसीलदार ने उत्कृष्ट कार्य के लिए लेखपालों की सराहना की।
धौरहरा तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 64 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया।लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष शशांक शेखर शुक्ला व मंत्री अम्बरीष वर्मा ने सभागार में मौजूद लेखपालों को सम्बोधित करते हुए लेखपाल संगठन के महत्व को विस्तार से समझाया।लेखपाल संघ ने अधिकारियों के साथ पत्रकारों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।इस मौके पर एसडीएम शशिकांत मणि व तहसीलदार आदित्य विशाल ने भी मौजूद लेखपालों द्वारा विभागीय उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए,उन्हें सत्य निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी।इस दौरान मौजूद लेखपालों में रामेन्द्र अवस्थी, संजय श्रीवास्तव,अरुण बाजपेयी, नितेश मिश्रा,बिजय मिश्रा,राजीव अवस्थी,प्रदीप पांडेय,सचिन मौर्या सहित अन्य लेखपालों की मौजूदगी रही।






_page-0001.jpg)
























Comments