सिंगाही स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट: कुशीनगर और अमन सपोर्टिंग क्लब क्वार्टर फाइनल में विजयी
लखीमपुर खीरी Nov 13, 2025 at 06:05 PM , 159सिंगाही खीरी। कस्बे में चल रहे महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट के पांचवे दिन सिंगाही के खेल के मैदान पर दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गये । खेले गए मैच मे कुशीनगर व अमन सपोर्टिंग क्लब सिंगाही की टीमें विजयी रही।
गुरुवार को सिंगाही में चल रहे महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट में पहला क्वार्टर फाइनल मैच गौतम सपोर्टिंग क्लब वर्सेज कुशीनगर के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों दोनों टीम में एक दूसरे के ऊपर हावी रही पर कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ के 65वें मिनट पर कुशीनगर के खिलाड़ी गजेंद्र ने एक गोल मारकर सेमीफाइनल में कब्जा कर लिया।
दूसरा मैच अमन सपोर्टिंग क्लब सिंगाही और संपूर्णानगर के मध्य खेला गया। अमन सपोर्टिंग क्लब सिंगाही के खिलाड़ी मलहमद ने पहला गोल 25वें मिनट पर मारा। जवाब में संपूर्णानगर के खिलाड़ी सुदीप ने 39 वें मिनट पर एक गोल जड़ दिया। अमन सपोर्टिंग क्लब सिंगाही के खिलाड़ी अयाज़ ने 54वें मिनट पर दूसरा गोल मार कर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। टूर्नामेंट के महामंत्री शिखर तिवारी ने बताया की शुक्रवार को 1 बजे से बनारस हॉस्टल, गौरीफंटा, गोरखपुर, नानपारा के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे । इस मौके पर आज के मुख्य अतिथि सरजू सहकारी चीनी मिल के पूर्व उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह बब्बू, डॉ एके तिवारी, पूर्व चेयरमैन उत्तम मिश्रा, साधन सहकारी समिति के चेयरमैन पंकज सिंह, राकेश तिवारी, अनिल शाह, किरन शाह, मोहम्मद फारूक, दीपशाह, अशोक वर्मा, सुधीर कपूर सहित कई लोगों आयोजित हो रहे महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट के मैच का आनन्द लिया।






_page-0001.jpg)
























Comments