*रबी फसलों के लिए खाद की पर्याप्त मात्रा ,
लखीमपुर खीरी Nov 11, 2025 at 06:20 PM , 127लखीमपुर खीरी 11 नवंबर 2025 , रबी 2025 की बुआई की तैयारियों के बीच जिले में यूरिया, डीएपी, एनपीके और सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी) खादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गई है। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में 22213 मीट्रिक टन यूरिया, 3241 मीट्रिक टन डीएपी, 8206 मीट्रिक टन एनपीके और 16395 मीट्रिक टन एसएसपी का भंडारण किया जा चुका है।साथ ही इफ़को कंपनी की एक डीएपी रैक सहकारी ब गन्ना समितियों हेतु और आने वाली है
किसान भाई निर्धारित दर पर अनुशंसित मात्रा में ही खाद खरीदें, अनावश्यक भंडारण से बचे । खाद खरीदते समय किसान अपने साथ आधार कार्ड और खतौनी अवश्य लाएं और विक्रेता से कैश मेमो जरूर प्राप्त करें।
*फास्फैटिक खादों का सही चयन बेहद जरूरी*
जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि डीएपी, एनपीके और एसएसपी तीनों फास्फैटिक उर्वरक हैं, जिनमें तत्वों की मात्रा अलग-अलग होती है। डीएपी (डाई अमोनियम फास्फेट) में नत्रजन और फास्फोरस पाए जाते हैं। एनपीके में नत्रजन, फास्फोरस और पोटाश तीनों प्रमुख पोषक तत्व होते हैं। एसएसपी (सिंगल सुपर फास्फेट) में फास्फोरस के साथ-साथ सल्फर भी पाया जाता है, जो विशेष रूप से सरसों जैसी तिलहनी फसलों के लिए अत्यंत लाभदायक है।
*शिकायत पर होगी एफआईआर!*
यदि कोई विक्रेता निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलता है या किसानों को अन्य उत्पाद जबरन खरीदने के लिए बाध्य करता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही संबंधित थोक विक्रेता व विनिर्माता कंपनी पर भी कार्रवाई की जाएगी। किसान ऐसे मामलों की सूचना तुरंत सहायक विकास अधिकारी (कृषि) या कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7839882212 पर दे सकते हैं। वहीं समितियों से जुड़ी समस्याओं के लिए 7007918909 पर संपर्क किया जा सकता है।
उक्त के साथ गुणवत्ता हेतु सतत निरीक्षण किया जा रहा है , नवम्बर माह में 15 नमूने उर्वरक हेतु ग्रहीत किए गए , अमानक उर्वरक विक्री करने वाले ३ विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर निरस्त की कार्यवाही की जा रही है , उच्च दर / अनियमिताओं पर उर्वरक पर ३ विक्रेताओं के आज लाइसेंस निलंबित किए गए है ।समितियों की भी जांच सतत
की जा रही है , सहायक विकास अधिकारी अपने विकास खंड में प्रतिदिन निरीक्षण कर कृषकों को सुगमतापूर्वक उर्वरक वितरण में सहयोग कर रहे है , ब अनियमता की दशा में यथोचित कार्यवाही की जा रही है ।
*मुख्य फसलों के लिए अनुशंसित खाद मात्रा (प्रति हेक्टेयर):*
गेहूं: यूरिया 5 बोरी, डीएपी 3 बोरी, एनपीके 4 बोरी
सरसों: यूरिया 4 बोरी, डीएपी 3 बोरी, एनपीके 4 बोरी
चना/मसूर: यूरिया 0, डीएपी 2 बोरी, एनपीके 2 बोरी
आलू: यूरिया 6 बोरी, डीएपी 4 बोरी, एनपीके 4 बोरी
गन्ना : यूरिया 7 बोरी, डीएपी 05 बोरी, एनपीके 06 बोरी






_page-0001.jpg)
























Comments