शराब के नशे में रंजीत की चाकू से गोद कर हत्या

लखीमपुर खीरी , 221

कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन, किया अंतिम संस्कार 

धौरहरा खीरी।
गुरुवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शराब के नशे में धुत्त दोस्त ने दोस्त पर चाकू से बार बार वार करने से मौत हो गई थी। रंजीत का शव शनिवार को गांव पहुंचा तो परिजन अंतिम संस्कार करने की जिद्द पर अड़े रहे हालांकि परिजनों को धौरहरा पुलिस समझाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली धौरहरा के ग्राम पहाड़ियांपुर निवासी अभय भास्कर व रंजीत चचेरे भाई थे। थोड़े दिन पूर्व रंजीत दिल्ली से वापस आया तो दोनों दोस्तों ने जिला मुख्यालय के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी मकान पर पार्टी करने गए वहां शराब के नशे में किसी बात पर अभय द्वारा चाकू से रंजीत ( 22 ) वर्ष पुत्र प्रताप गौतम के सीने व गले पर चाकू से हुए वार से मौत के मामले में शुक्रवार को गांव पहाड़ियांपुर पहुंचे रंजीत के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना करने के साथ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद परिजन ग्रामीणों को समझाते हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने की बात पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने पर राजी हुए।इस दौरान तहसील प्रशासन,सीओ शमसेर बहादुर सिंह, कोतवाल शिवाजी दुबे सहित अन्य पुलिस बल तैनात रहा।
कोतवाल धौरहरा शिवाजी दूबे से जानकारी करने का प्रयास किया परंतु फोन रिसीव नहीं किया।

Related Articles

Comments

Back to Top