गुरुकुल एकेडमी पलिया को सीआइएससीआई द्वारा खिलाड़ियों का कार्यभार गया सौंपा
लखीमपुर खीरी Nov 08, 2025 at 05:50 PM , 186पलिया कलां लखीमपुर खीरी।सी.आई .एस.सी.आई.द्वारा पलिया के अग्रणी इंग्लिश माध्यम के गुरुकुल एकेडिमी के खिलाड़ियों को कार्यभार सौंपा गया था जिसके तहत विभिन्न राज्यों व शहरों से चुनिंदा खिलाड़ियों को प्रैक्टिस हेतु पलिया आमंत्रित किया गया है। 6 नवंबर से 10 नवंबर तक चलने वाले इस प्रेक्टिस कैंप में तमिलनाडु, केरल, ,कर्नाटक ,बिहार ,उड़ीसा बंगाल ,उत्तर प्रदेश से मेरठ,लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर व वाराणसी के खिलाड़ी सहभागिता करेंगे। गौरतलब है कि की गत महीनों में 105 जोन्स के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ो खिलाड़ियों के मध्य गुरुकुल एकेडमी वॉलीबॉल खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए किया गया था। बच्चों के शानदार प्रदर्शन तथा टीम के अनुशासन को देखते हुए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से गुरकुल एकेडमी को आगामी खेलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है उपरोक्त जानकारी एमडी मुकेश अग्रवाल ने दी।






_page-0001.jpg)
























Comments