*गांधी विद्यालय मार्केट में ट्रस्टी परिवार की गुंडई! बीच सड़क पर दुकानदार को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल*

लखीमपुर खीरी , 143

लखीमपुर खीरी– शहर के गांधी विद्यालय के सामने स्थित मार्केट में शुक्रवार को ट्रस्टी आनंद मोहन त्रिवेदी और उनके पुत्र देवाशीष त्रिवेदी की दबंगई का खुला प्रदर्शन देखने को मिला। दुकान का एग्रीमेंट खत्म होने के बाद जब दुकानदार ने कुछ दिन की मोहलत मांगी, तो ट्रस्टी पिता-पुत्र आगबबूला हो उठे। दोनों ने पहले गाली-गलौज की और फिर देखते ही देखते दुकानदार को बीच सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रस्टी परिवार ने पहले भी बिना किसी कानूनी नोटिस के दुकान में ताला लगवा दिया था, जिसे दुकानदार ने पुलिस की मदद से खुलवाया था। इसी रंजिश में शुक्रवार को ट्रस्टी आनंद मोहन त्रिवेदी और उनका बेटा देवाशीष फिर से मौके पर पहुंचे और दुकानदार पर हमला बोल दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें ट्रस्टी और उनका पुत्र दुकानदार को सड़क पर पटककर मारते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है।

मारपीट के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात पर काबू पाया। पुलिस ने वायरल वीडियो को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रस्ट की आड़ में दबंगई और गुंडागर्दी की जा रही है, और प्रशासन से ट्रस्टी आनंद मोहन त्रिवेदी व उनके पुत्र देवाशीष त्रिवेदी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top