पैसों के लेनदेन में युवक को बंधक बनाया पीड़िता ने पुलिस समेत उच्च अधिकारियों से की शिकायत पुलिस जांच में जुटी
लखीमपुर खीरी Nov 07, 2025 at 06:20 PM , 153मोहम्मदी खीरी। रेहरिया चौकी क्षेत्र के गांव छेडींपुर में एक युवक से पैसों के लेनदेन को लेकर उसकी पत्नी ने दबंग माफिया पर उसके पति को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर अज्ञात जगह पर बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देने से हड़कंप मच गया है। आनंन फानन में पुलिस हरकत में आई और युवक की सकुशल बरामदगी को लेकर तलाश में जुटी है।
पीड़िता मजलूमा ने शिकायत पत्र में बताया उसका पति बाबू शाह मोहम्मदी क्षेत्र के गांव कंधरापुर के एक युवक के साथ काम करते थे। जिनके पैसों को लेनदेन के लेकर दबंग ने एक नवंबर को उसके घर जाकर पति को बाइक पर बैठाकर अज्ञात जगह लेकर चले गए फोन पर बात करने से बताया रकम चुकता करने पर विचार करने की बात कह कर फोन बंद कर लिया था। 6 दिन से अज्ञात जगह उसके पति को बंधक बनाएं रखने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया बंधक को सकुशल छुड़ाने को लेकर पुलिस टीम दबिश दे रही है।
निरीक्षक उमेश चौरसिया के अनुसार मामला पैसों को लेनदेन का बताया जा रहा है युवक की बरामदगी को लेकर पुलिस टीम भेजी गई है।






_page-0001.jpg)
























Comments