कब्रिस्तान में गंदा पानी भरने पर लोगों में आक्रोश मामला दो अलग-अलग समुदाय का होना बताया गया

लखीमपुर खीरी , 181

मोहम्मदी खीरी। कस्बा के मोहल्ला देवीस्थान में बने कब्रिस्तान पर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा गंदा पानी भर देने का आरोप लगाया घटना से आक्रोश फैल गया देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो जाने पर हड़कंप मच गया तमाम धार्मिक लोगों की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को सुबह कब्रिस्तान में गंदा पानी भरा हुआ मिलने पर समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया मामले की भनक लगते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए किसी अनहोनी घटना को लेकर लोगों ने धर्म गुरुओं की अगुवाई में एकत्र होकर घटना पर आक्रोश जताते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने मामले की शिकायत एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को सौंपी गई है। उक्त घटना आग की तरह फैल गई जिससे चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। 
निरीक्षक उमेश चौरसिया के अनुसार मामला संज्ञान में आया है घटना पर पुलिस बल भेज कर मामले की जांच कराई जा रही है   मोनिस अंसारी जावेद नदीम मोहम्मद अनस मोहम्मद अतीक अमन मतलूब आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top