*नगर की प्रतिभाएँ प्रदेश एवं देश स्तर पर खेले,यही मेरा प्रयास:- विजय शुक्ला रिंकू*
लखीमपुर खीरी Nov 06, 2025 at 05:47 PM , 255गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर।
(सुनील शर्मा)
स्वच्छ भारत-नगरीय के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद गोला द्वारा आयोजित युवा शक्ति का उत्सव गोला खेल महोत्सव के छठवें दिन क्रिकेट टूनामेंट का शुभारंभ सी जी एन पी जी कालेज के मैदान में मुख्य अतिथि प्रो पंकज सिंह प्राचार्य सी जी एन पी जी कॉलेज,विशिष्ट अतिथि प्रो० राम अवतार विश्वकर्मा पूर्व प्रवक्ता सी जी एन पी जी कॉलेज,शेर जंग सिंह मर्चेंट नेवी,बाबूराम सागर प्रधानाचार्य पब्लिक इंटर कॉलेज गोला,विजय बाजपेयी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं गोला खेल महोत्सव संयोजक श्याममूर्ति शुक्ला एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने दीप प्रज्वलित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
तदुपरांत गोला खेल महोत्सव आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कहा कि,"
*मेरा प्रयास है नगर की प्रतिभाएँ प्रदेश एवं देश स्तर पर खेले।*
मुख्य अतिथि प्राचार्य सी जी एन पी जी कालेज प्रो० पंकज सिंह ने कहा," *गोला खेल महोत्सव से निकले युवा देश के खेलों की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।*
इसके बाद मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथियों ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय कर पहला मैच
----------------------
यू डी सी ए गोला v/s यूथ क्रिकेट क्लब यह मध्य प्रारंभ हुआ जिसमें यूडीसीए की टीम ने 8 विकेट से विजय प्राप्त की l मैन ऑफ द मैच अक्षम जिन्होंने तीन विकेट लिया l
अंपायर श्री सलामत जी और विमलेश कुमार निर्णायक की भूमिका में रहे l
दूसरा मैच
विद्या निकेतन गोला v/s पब्लिक इंटर कॉलेज के मध्य प्रारंभ हुआ पब्लिक इंटर कॉलेज सिटी में 8 विकेट खोकर 60 रन प्राप्त किया सरस्वती विद्या निकेतन ने 61 रन बनाकर चार विकेट से विजय प्राप्त की l
इस मैच का अंपायर निशांत वर्मा जी और विमलेश कुमार l
तीसरा मैच
राजेंद्र गिरी अकैडमी गोला वर्सेस साइको क्लब गोला के मध्य प्रारंभ हुआ जिसमें साइको क्लब 5 विकेट खोकर 60 रन बनाए राजेंद्र गिरी एकेडमी गोला ने चार विकेट खोकर, 64 रन प्राप्त कर विजय प्राप्त किया ।
चौथा मैच
सेंट जॉस और विद्या निकेतन के मध्य खेला गया जिसमें निकेतन ने पहले खेलते हुए 08 ओवर में 46 रन बनाए।
टेक्निकल टेबल पर गोपाल कृष्ण सक्सेना, ऋषिकेश पांडे ,संतोष कुमार मौर्य, खेल प्रभारी निशांत वर्मा ,राजकुमार बाथम, कुलदीप वर्मा, नृपेंद्र कुमार राज रहे।
इस अवसर पर सभासद सौरभ तिवारी, सुफियान खान,हरिओम वर्मा,आनंद किशोर गिरि, प्रो० संतोष गुप्ता ,डी पी एम विक्रांत वर्मा,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, लेखाकार मोहित अवस्थी, जे ई आदर्श मिश्रा ,विमलेश वर्मा, अमित गुप्ता,अंकित गुप्ता, अवधेश कुमार ,मनोज बाथम ,हिमांशु सिंह तोमर, सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments