*श्रीकुल सेवा संस्थान ने 9 दिनों में बसा दिया शारदा पर तंम्बुओं का नगर

लखीमपुर खीरी , 151

*श्रीकुल सेवा संस्थान ने 9 दिनों में बसा दिया शारदा पर तंम्बुओं का नगर,यज्ञ कर सैकड़ों लोगों‌ ने यज्ञ में आहुतियां डाल कल्पवास कर गंगा(शारदा) में डुबकी लगाई आज फिर कुल उपासक पंडित गोविंद माधव मिश्र तथा श्री कुल परिवार के संयोजन में 11000 दीपक चलेंगे और देव दीपावली मनाई जाएगी,*


लखीमपुर खीरी। पलियाकलां व जिले में शारदा पर आस्था का सैलाब उमड़ा। लाखों लोगों ने लगाई डुबकी, गुरुद्वारे में हुए कार्यक्रम में बाबा नानक देव का जन्मोत्सव मनाया गया। लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को सफल बनाया, और भंडारे का खूब प्रसाद ग्रहण किया।सजी सैकड़ों दुकानें, शारदा नदी पर सुरक्षा के दृष्टिगत चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस तैनात दर्जनों लोगों ने मनौती के भंडारे किये, हजारों लोगों ने भगवान सत्यदेव की कथा सुनकर प्रसाद बांटा। चोर उचक्के भी हाथ साफ करने में पीछे नहीं रहे पुलिस की सक्रिय भूमिका से कोई अपनी घटना की खबर नहीं, बहराइच पीलीभीत सीतापुर सहित नेपाल राष्ट्र के हजारों श्रद्धालु पलिया के शारदा पत्र तट पर पहुंचे।

Related Articles

Comments

Back to Top