थारू क्षेत्र के ग्राम बजाही में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

लखीमपुर खीरी , 122

लखीमपुर खीरी।थारू क्षेत्र के ग्राम बजाही में भाजपा नेता ने बॉलीवाल टूर्नामेंट का फीता काटकर किया शुभारंभ।विजेता टीम को पुरस्कार देकर किया सम्मानित पलिया विधानसभा के चंदन चौकी सुड़ा क्षेत्र के ग्राम पिपरौला बजाही के बीडीसी श्री रामसागर राणा के आयोजन में ग्राम बजाही में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें बजाही ए टीम के कप्तान श्री अर्जुन राणा एवं बजाही बी टीम के कप्तान श्री आशीष राणा की टीमों के बीच मैच खेला गया जिसमें भाजपा नेता रवि गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए फीता काटकर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया! रवि गुप्ता ने कहा जो कार्य ईमानदारी से किया जाता है वह सफल जरूर होता है थारु क्षेत्र के लोग श्री महाराणा प्रताप जी के वंशज हैं अपनी प्रतिभा से जनपद प्रदेश एवं देश में क्षेत्र के लोग नाम रोशन कर रहे हैं आने वाले समय में पलिया क्षेत्र का नाम ऐसे ही रोशन करते रहें शुभकामनाएं देते हुए बजाही ए टीम जो की विजेता बनी उसको उचित पुरस्कार देकर रवि गुप्ता ने सम्मानित  किया! इस अवसर पर भाजपा नेता रवि गुप्ता को कमेटी की ओर से अध्यक्ष रामविलास राणा,उपाध्यक्ष जवाहरलाल राणा, कोषाध्यक्ष घुम्मन राणा,महामंत्री राधेश्याम राणा एवं सचिव हरिचंद राणा अन्य सहयोगी जनों द्वारा स्वागत एवं सम्मानित किया गया! थारू क्षेत्र के तमाम गांव से आए हुए गणमान्य नागरिक मौजूद रहे!

Related Articles

Comments

Back to Top