राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से बनाया गया श्री खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव

लखीमपुर खीरी , 284

गोला गोकर्णनाथ खीरी – कोतवाली गोला के अंतर्गत मस्त वाला चौराहे के निकट श्री ठाकुर जी महाराज मंदिर के प्रांगण मैं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा भव्य श्री खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भिजवा मंडल उपाध्यक्ष आकाश कनौजिया व मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष श्री राकेश कनौजिया ने दीप प्रज्वल कर आरती की ओर श्री खाटू बाबा के बारे में संबोधन कर श्याम भक्तों को बताया कि श्याम बाबा खाटू नरेश हारे का सहारा है और कहा कि इनको वरदान प्राप्त है कि जो सच्ची श्रद्धा भाव से श्री खाटू श्याम जी की आराधना करेगा खाटू नरेश उसके हार का सहारा बनेंगे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनुज वर्मा,जिला मंत्री ऐके जायसवाल,मंडल अध्यक्ष गोल्ड मिश्रा,मंडल उपाध्यक्ष आकाश कनौजिया,ग्राम प्रधान मनोज राज,हैप्पी गुप्ता,विष्णु कश्यप,कमलजीत,तहसील मंत्री,अरविंद कुमार,छोटू भाई,सीटू कश्यप,नीरज पटवा,राजमोहन मिश्रा,सोनू बजरंगी,अंकित जायसवाल,सौरभ भारती,पवन कुमार,विक्रम सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता व श्याम भक्तों की भारी भीड़ बनी रही जिन्होंने पूरी रात भजन कीर्तन का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Comments

Back to Top