*रबी 2025 में सरसों, चना, मटर, मसूर, ब गेहू बीज 50 % अनुदान पर उपलव्ध :
लखीमपुर खीरी Nov 02, 2025 at 06:07 PM , 290लखीमपुर खीरी /दिनांक २ नवम्बर2025
जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि रबी 2025 अंतर्गत चना, मटर , मसूर , सरसों ब गेहूं बीज निर्धारित मूल्य का 50 % सब्सिडी ऐट सोर्स के माध्यम से कृषकों को राजकीय कृषि बीज भंडार पर उपलव्ध कराया गया है ।एक कृषक को अधिकतम २ हेक्टेयर हेतु बीज उपलव्ध कराया जाएगा । साथ ही कृभको, आईएफडीसी, हिल इंडिया ब बीज विकास निगम द्वारा 50 % अनुदान पर गेहू फसल का अनुदानित बीज अपने केन्द्रों से वितरण किया जा रहा है ।
शरद कालीन गन्ने के साथ सरसों की इंटरक्रॉपिंग फसल हेतु निशुल्क बीज राजकीय भंडारों पर उपलब्ध है , १ हेक्टेयर क्षेत्रफल हेतु ४ किग्राम बीज प्रदाय किया जाएगा , मिनीकिट हेतु कृषक पंजीकरण अनिवार्य है । अत: इच्छुक कृषक आवश्यक अभिलेखों के साथ अपने बीज भंडार पर सम्पर्क कर ले, मिनीकिट छोड़कर शेष बीज “पहले आओ पहले पाओ “ के सिद्धांत पर वितरण होगा ।
बीज की गुणवत्ता बनाये रखने के निमित्त जनपद में स्थापित बीज विधायन संयत्रों तथा बीज बिक्रेताओं के बिक्री केन्द्रों/गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण कर गुणवत्ता परीक्षण हेतु बीज के 75 नमूने ग्रहित किये गये।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अबैध रूप से व्यापार तथा गुणवत्ता हीन बीजों का विक्रय करने वाले बिक्रेताओं के विरूद्ध निरंतर अभियान चलता रहेगा। साथ ही उन्होंने किसानो को बताया है निजी क्षेत्र में भी बीजों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी क्षेत्र में बीज की कोई कमी नही है। कृषकों से आग्रह है कि जिस भी बीज विक्रय केन्द्र से बीज क्रय करें, उसका बिल/बाउचर अवश्य प्राप्त करें।






_page-0001.jpg)
























Comments