आधी अधूरी तैयारी के बीच वन मंत्री की मौजूदगी में दुधवा पर्यटन सत्र का शुभारंभ

लखीमपुर खीरी , 245

विश्वकांत त्रिपाठी‌  

पलियाकलां‌ लखीमपुर। नये नियमों और बढ़े दामों के साथ सैलानियों के लिए खुला दुधवा नेशनल पार्क पहले से अधिक जेब ढीली करनी पडेगी,वन मंत्री अरूण सक्सेना ने हवन कर मंत्रोच्चारण के बीच फीता काट कर पर्यटकों को भ्रमण करने के लिए लगाए गए हाथियों को केला आदि फल खिलाकर दुधवा के पर्यटन सत्र का उद्घाटन किया।
         मौके पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल,सहित बड़ी संख्या में वनाधिकारी,स्कूली बच्चे पर्यटकों सहित तमाम लोगों ने हिस्सा लिया,पार्क में बाघ,गैंडा, हाथी,भालू और हिरण, चार सौ से अधिक रंग-बिरंगे परिंदें तथा वन्यजीवों को करीब से देखा जा सकता है।
           इस अवसर पर प्रधान वन संरक्षक अनुराधा ममोरी, प्रमुख सचिव वन अनिल कुमार, प्रधान मुख्य वन सरक्षक सुनील कुमार चौधरी, निर्देशक दुधवा डॉक्टर एच राजमोहन व डीडी जगदीश आर, मौजूद रहे।
  मंत्रोच्चार के साथ नगर के पंडित महेश प्रसाद जोशी ने हवन पूजन कर पर्यटन सत्र 2025-26का शुभारंभ कराया। 
    पर्यटको को दुधवा परिसर में भ्रमण करने के लिए इस बार 90 गाइडों की व्यवस्था की गई है, वहीं अब ₹100 कैमरे के लिए पर्यटकोंको ₹200 ढीले करने पढेगें, इतना ही नहीं प्रवेश शुल्क के नाम पर अभी तक ₹200 लिए जा रहे थे उसमें भी अब ₹50 रुपये की वृद्धि की गयी है,साथ ही गैंडों के दीदार को अभी तक 150 रुपया लगता था जिसे बढ़ाकर अब ₹200 कर दिया गया है।
      पर्यटकों को कोई सुविधा तो मिली नहीं, लेकिन उनकी जेब खाली करने की व्यवस्था पूरी कर ली गई, जबकि जिन टाटा जेनान गाड़ियों पर पर्यटकों को सफर कराया जाएगा उनका आज तक द्वारा बीमा ही नहीं कराया गया, और बीमा हो तो‌ हो भी कैसे माल वाहक टाटा जेनान गाड़ियों को पर्यटको के भ्रमण करने के लिए मोटी फाइट कराया गया है, जबकि मोडिफाइड वाहन का बीमा नहीं होता ऐसे मे अगर किसी पर्यटक के साथ कोई अनहोनी हो जाए तो बीमित धनराशि लेने के लिए कठिनाई ही नहीं नामुमकिन भी समझो।

Related Articles

Comments

Back to Top