*भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयन्ती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस*
लखीमपुर खीरी Oct 31, 2025 at 03:35 PM , 134(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। 31 अक्टूबर 2025, ’सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी‘ में भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयन्ती के अवसर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की उपप्रधानाचार्य डॉ0 सीमा मिश्रा ने सरस्वती वन्दना एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पार्चन तथा तिलक वंदन से किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की आचार्या श्रीमती शालिनी माथुर ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा भारत की एकता के सूत्रधार, देश पहले उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री भारत के लौह पुरुष जीवटता एवं कर्मठता का अद्भुत उदाहरण हैं। पटेल जी राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार थे। उन्होंने 562 रियासतों का एकीकरण कर एक महान भारत के निर्माण की नींव रखी।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शिप्रा बाजपेई ने सभी को उनके जीवट व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने को कहा एवं राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।






_page-0001.jpg)
























Comments