मानक विहीन सामग्री से बन रहे ब्लॉक फूलबेहड़ में आंगनबाड़ी केंद्र
लखीमपुर खीरी Oct 31, 2025 at 03:30 PM , 115(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। बाल विकास पुष्टाहार विभाग के द्वारा ब्लॉक फूलबेहड़ में आंगनबाड़ी केंद्र कई जगह घटिया सामग्री से बनाए जा रहे हैं इससे पहले सन् 2013 में बनाए गए थे वह भी मानक विहीन बने थे उनको ग्राम प्रधान द्वारा मरम्मत करा कर कुछ कमीशन खाकर ठीक कर दिया गया। अब विभाग द्वारा प्रति केंद्र को ₹200000 दिए गए हैं बाकी पैसा ब्लॉक द्वारा खर्च करके बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ब्लॉक फूलबेहड़ के ग्राम सुंदरवल में मानक विहीन आंगनबाड़ी के केंद्र एक पंचायत मित्र के द्वारा घटिया सामग्री से बनवाया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है इसी तरीके से ग्राम पंचायत कोरारा में आंगनबाड़ी का केंद्र ठेकेदारी से प्रथा से बनवाकर बंदरबांट किया जा रहा है। घटिया सामग्री से बनाए जा रहे यह केंद्र कुछ दिन के बाद खराब हो जाएंगे तब इनके जिम्मेदार अफसर मेंटेनेंस करने के लिए प्रधानों पर दबाव बनाते हैं। ब्लॉक के जेई एवं क्षेत्रीय सुपरवाइजर मिलकर के आंगनबाड़ी के केंद्र घटिया सामग्री से बनवा रहे हैं ब्लॉक का आलम यह है कि कोई प्रधान जब सही काम भी करता है तो उसे भी ब्लॉक फूलबेहड़ में 10% सुविधा शुल्क लिया जाता है यह सुविधा शुल्क किन अफसरों तक पहुंचता है ? ब्लॉक फूलबेहड़ के बाबू खुलेआम प्रधानों के हर बजट में 10 पर्सेंट कमीशन से उसे बिल का भुगतान करते हैं दबी जुबान में ब्लॉक फूलबेहड़ के कई ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि हम लोग चाहे अच्छा से अच्छा काम करें परंतु जब तक नजराना ब्लॉक वाले नहीं ले लेते हैं तब तक कार्य को पास नहीं करते हैं हमारे प्रधानगण केवल गांव में ही तीरंदाज हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments