युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

लखीमपुर खीरी , 221

मृतक की बहन ने मिलावटी डीजल का वीडियो बताया घटना का कारण,

पम्प मैनेजर समेत पम्प के दो अन्य कर्मी पर नामजद तहरीर

मैगलगंज खीरी। भट्ठा मोहल्ला के पास खाली पड़ी जमीन पर एक युवक का क्षत विक्षत अवस्था मे शव पड़े होने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मृतक युवक की पहचान मैगलगंज थाना क्षेत्र के रहजनिया गांव निवासी दो दिन पूर्व गायब हुए युवक ओमजी यादव के रूप में हुई। 

रहजनिया गांव निवासी ओमजी यादव पुत्र मानसिंह उम्र लगभग 28 वर्ष पास के एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का कार्य करता था। जो 25 तारीख से शाम 3 बजे घर से लापता हुआ। परिजनों के अनुसार ओमजी यादव ने परिजनों को बताया कि जिस पेट्रोल पंप पर वह काम करता था,वहां उसका विवाद हुआ है। मैनेजर व दो अन्य स्टाफ उसको बुला रहा है। इतना कहकर वह घर से चला गया। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। बीती 26 तारीख को घटना स्थल के कुछ दूरी के पास लावारिश अवस्था में मृतक युवक की बाइक बरामद हुई। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। किसी अनहोनी की आशंका पर देर सुबह परिजनों को जिस स्थान पर लावारिस बाइक मिली थी। उसके आसपास क्षेत्र में तलाश शुरू कर दी। जिससे झाड़ियों के बीच क्षत विक्षत अवस्था में शव मिला। सूचना के बाद मैगलगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक की बहन ने बताया कि मृतक युवक के द्वारा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के कार्य के दौरान सेल्स कर्मियों का डीजल चोरी करते हुए एक वीडियो बना लिया गया था। जिसको लेकर मैनेजर व दो अन्य स्टाफ के द्वारा वीडियो डिलीट करने को बराबर दबाव बनाया जा रहा था। जिसकी वजह से ही पेट्रोल पंप के लोगों पर हत्या किया जाने का आरोप भी लगाया।
मृतक युवक की डेढ़ साल पूर्व शादी हुई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में अभी कुछ कहने से बच रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक की बहन सरिता देवी ने पंप के मैनेजर समेत दो अन्य पर नामजद तहरीर पुलिस को दी।

घटनास्थल के पास पुलिस को कुछ खाली बोतलें व ढक्कन जिन पर स्कैनर चिपका हुआ था। वह मिले, पुलिस सारे सबूत इकट्ठे कर इस ओर भी कार्य करेगी। 

इस बाबत इंस्पेक्टर मैगलगंज रविंद्र पांडे का कहना है कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top