*• विराट नारी उत्कर्ष समारोह को संबोधित करेंगी शेफाली पंड्या*

लखीमपुर खीरी , 197

*• 09 नवम्बर को जन्म शताब्दी दीपयज्ञ में करेंगी प्रतिभाग*
*•  06 से 10 नवम्बर की तिथियों में मीरपुर रसौरा तिराहे पर हो रहा गायत्री परिवार का विशेष आयोजन*

26 अक्टूबर, लखीमपुर।
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 06 से 10 नवम्बर की तिथियों में आयोजित होने जा रहे विराट नारी उत्कर्ष समारोह को शांतिकुंज हरिद्वार की विशेष महिला प्रतिनिधि शेफाली पंड्या जी संबोधित करेंगी। यह आयोजन रामापुर रोड मीरपुर रसौरा तिराहा पर श्रीराम वाटिका मैदान परिसर में होगा जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं।
प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के मीडिया संयोजक अनुराग मौर्य ने बताया यह आयोजन गायत्री परिवार की संस्थापक अधिष्ठात्री परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में हो रहा है जिसका उद्देश्य माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म प्रदेश (उत्तर प्रदेश) में जन्म शताब्दी वर्ष 2026 में एक करोड़ देव परिवार निर्माण करना है। कार्यक्रम में जिले व प्रदेश से आ रहीं एक हजार से अधिक महिलाओं को देव परिवार निर्माण का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजन के चौथे दिन होने वाले सायंकालीन जन्मशताब्दी दीपमहायज्ञ में श्रीमती शैफाली पंड्या विशाल महिला सभा को संबोधित करेंगी। देव संस्कृति विश्वविद्यालय प्रति कुलपति यूथ आइकॉन डॉ० चिन्मय पंड्या जी की धर्मपत्नी श्रीमती शेफाली पंड्या वर्तमान में गायत्री परिवार के नारी जागरण अभियान का नेतृत्व कर रही हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top