5 ट्रैक्टर-ट्रॉली, रेपर मशीन सीज:मैगलगंज में खनन इंस्पेक्टर और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
लखीमपुर खीरी Oct 26, 2025 at 06:10 PM , 130लखीमपुर खीरी ।मैगलगंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। खनन इंस्पेक्टर और पुलिस की संयुक्त टीम ने बीती देर रात पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक रेपर मशीन को जब्त कर सीज कर दिया।यह कार्रवाई अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई। सोशल मीडिया पर भी अवैध खनन को लेकर शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया।खनन इंस्पेक्टर आशीष सिंह और मैगलगंज पुलिस ने मढ़ियाघाट चौकी क्षेत्र के बेहड़ा जोरावर गांव के पास अवैध खनन की सूचना पर यह कार्रवाई की। मौके से अवैध रूप से खनन में लिप्त वाहनों को जब्त किया गया। खनन इंस्पेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि अवैध खनन कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments